देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 45 हजार से ज्यादा नए मरीज, 366 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 45 हजार, 352 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान इस बीमारी से 366 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 34 हजार, 791 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.72 प्रतिशत रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 39 हजार, 895 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 99 हजार, 778 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 20 लाख, 63 हजार, 616 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 16 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 52 करोड़,65 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 67 करोड़,09 लाख खुराक दी जा चुकी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *