श्री नारायणी सेवा समिति शक्ति का होगा आयोजन-
सक्ती- 6 सितंबर को भादी मावस के पुनित दिवस पर शहर की धार्मिक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री नारायणी सेवा समिति शक्ति की संयोजिका हेमलता बंसल के संयोजकत्व में शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से रानी सती दादी जी के भव्य मंगल पाठ का कार्यक्रम किया गया है, तथा यह मंगल पाठ पूर्णत निशुल्क होगा एवं दोपहर 1:00 बजे से इस मंगल पाठ के अवसर पर भंडारे-प्रसाद का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया गया है
तथा मंगल पाठ हेतु दादी भक्त महिलाएं मंगल पाठ की पुस्तिका अपने साथ स्वयं लेकर आवे तथा इस संबंध में श्री नारायणी सेवा समिति शक्ति की संयोजिका हेमलता बंसल ने बताया कि 6 सितंबर को आयोजित भादी मावस के मौके पर रानी सती दादी जी के मंगल पाठ में कोलकाता के कलाकारों द्वारा मंगल पाठ किया जाएगा तथा मंगल पाठ कार्यक्रम को लेकर दादी भक्तों में भी काफी उत्साह है, एवं बंसल ने सभी दादी भक्त महिलाओं को 6 सितंबर को समय पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर इस मंगल पाठ में शामिल होने का आग्रह किया है