शक्ति– अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय शक्ति में पदस्थ एसडीओ पुलिस शोभराज अग्रवाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत एवं नई पदस्थापना होने के बाद शक्ति अनुविभाग के नए एसडीओ पुलिस के रूप में मोहम्मद तसलीम आरिफ ने अपना पदभार संभाला है, तथा मोहम्मद तसलीम आरिफ ने पदभार संभालते ही पुलिस अनुविभाग सक्ती अंतर्गत पुलिस के कार्यों में और अधिक सजगता के साथ कार्य करने एवं आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ की पदस्थापना पर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कार्यों में और अधिक सक्रियता आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, साथ ही शक्ति थाना प्रभारी एवं एसडीओपी के पद पर ऊर्जावान युवा पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना से लोगों में भी उत्साह है तथा 15 अगस्त को शक्ति को जिले का दर्जा मिलने के बाद आने वाले समय में जिले में पुलिसिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस के लिए काफी चुनौतियां रहेंगी