1 क्विंटल 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया अंतर्राज्यीय तस्कर

केशकाल। कोंडागांव जिले में नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस को बड़ी को सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। फरसगांव एसडीओपी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिले में ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 1 क्विंटल 7 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *