सर्प दंश से एक बालक की मौत

जैजैपुर, जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमहरिया में आज रात लगभग 8:00 बजे राजवीर धनुहार उम्र 13 वर्ष लगभग को अपने आंगन में पेशाब करने गया था जहां पर एक जहरीले सर्प ने काट लिया सूत्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जब उस बालक को लाया गया उस समय उनका पूरा शरीर नीले रंग का हो चुका था सही इलाज नहीं हो पाने के कारण उन्हें देर से लगभग 10:00 बजे रात्रि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में लाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया। घरवालों की लापरवाही कहा जाए जिनके वजह से स्वास्थ्य केंद्र में विलंब से राजवीर धनुहार को लाया गया जिन्हें सर्पदंश के कारण मृत घोषित किया गया जिनका आज पीएम होने के बाद परिवार वाले को उनका शव सौंप दिया जाएगा। यदि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाने में विलंब ना करते तो शायद राजवीर धनुहार का जीवन भर सकता था।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *