रायपुर । छत्तीसगढ़ छालीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। छालीवुड के कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। निशांत उपाध्याय के निधन के बाद छत्तीसगढ़ सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गई है। निशांत छालीवुड के ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल की थी।
निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ सिनेमा के बहुत से फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं एलबमों में भी काम कर चुके हैं। खबर आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती थे जहां आज उपचार के दौरान निशांत उपाध्याय ने अंतिम सांस ले ली है।