दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जैसे उत्तर भारत के राज्य में झमाझम बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आ गई है. उधर, दक्षिण के राज्यों में मॉनसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे. उधर, बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में आज बादल छाए रहेंगे.
गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी. यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है. इसके अलावा, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान साफ रहेगा.