साहू हेल्पलाइन शक्ति ने विवाह योग्य कन्या के घर जाकर दी सहयोग राशि एवं आवश्यकतानुरूप खाद्यान्न सामग्री

सक्ति-साहू हेल्प लाइन सक्ति के सदस्यों ने ग्राम भगोडीह के दामिनी यादव पिता दिलीप यादव जिनका विवाह 29 /06/2022 को होना है उनके घर पहुचकर विवाह के लिए 11 हजार रु सहयोग राशि एवं 1 क्विंटल चावल की आर्थिक सहायता दी,इस कार्य में साहू हेल्प लाइन शुरुवात करने वाले अशोक साहू के साथ मे मेम कुमार साहू, हेमन्त साहू ,भोला शंकर साहू , आकाश साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू सँघ लवसरा उपस्थित थे

इस नेक कार्य मे साहू हेल्प लाइन को संजय साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ जांजगीर, रूप नारायण साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ बमनिहडीह,यशवंत साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ रगजा, बोधराम साहू ,शांति लाल साहु,रामचरन साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ नवागढ़ सीताराम साहू , प्रेम साहू का विशेष योगदान रहा,एवम साहू समाज की ओर से सभी को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया,ज्ञात हो कि साहू हेल्प लाइन अभी तक सिर्फ साहू समाज के विवाह योग्य कन्याओं को आर्थिक सहायता करते आया है ये पहली बार है कि साहू हेल्प लाइन के सदस्यों ने अन्य समाज की लड़की के लिए भी राशि इकठ्ठा कर आर्थिक सहायता दी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *