विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा- योग से शरीर स्वस्थ एवं रहता है निरोग
शक्ति– नगर पंचायत अड़भार कार्यालय परिसर में 6 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग सहित नगर पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,तथा विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि 21 जून को आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जगह-जगह योग के कार्यक्रम हो रहे हैं,एवम योगाभ्यास के नियमित रूप से करने पर हमारा शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है, अतः हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए

इस अवसर पर अन्य उपस्थित जनों ने भी योग के बारे में जानकारी दें,तथा नगर पंचायत अड़भार कार्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कांग्रेस नेता, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, छबी राठौर, भोजराम,अनिल गर्ग, हरि बरेठ, निर्देश तिवारी, हेमलाल, जगजीवन टंडन,नारायण वैष्णो सहित काफी संख्या में नागरिक बंधु मौजूद थे, तथा नगर पंचायत क्षेत्र में भी योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया तथा लोगों ने अपने घरों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया