देश के प्रतिष्ठित मां दुर्गा के साधक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के दर्शन करने लोगों का लग रहा ताता
नगझर के चंद्रा परिवार ने समस्त नागरिक बंधुओं को किया 24 जून के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित
8 वर्षो के अथक परिश्रम के पश्चात मंदिर ने लिया मूर्त रूप
सक्ती-नगझर के चंद्रा परिवार द्वारा श्री राधा कृष्णा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 24 जून को आयोजित किया गया है, इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित त्रिकालदर्शी एवं मां दुर्गा के साधक आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री जी के कुशल सानिध्य में जहां अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है,तो वही आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सिलयारी के निवासी हैं एवं पूरे देश भर में अपितु विश्व के अनेक देशों में चावल वाला एवं चाय वाले बाबा के नाम से इनकी प्रसिद्धि है, तथा ये मां दुर्गा के अनन्य साधक होने के साथ ही सिर्फ चाय पी कर ही अपने दिनभर की दिनचर्या करते हैं,तथा ये अन्न भी ग्रहण नहीं करते
साथ ही पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री लोगों के भूत एवं भविष्य की जहां सटीक जानकारी भी देते हैं, तो वही नगझर में चल रहे नवनिर्मित मंदिर के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे आचार्य जी से मिलने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग सपरिवार पहुंच रहे हैं,तथा उनके दर्शन का लाभ ले रहे हैं, एवं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं चंद्रा क्रेशर उद्योग के संचालक लोकेश चंद्रा द्वारा यह मंदिर स्थापित किया गया है,जो कि काफी बड़े परिसर में बहुत ही सुंदर ढंग से एवं राजस्थान के जयपुर से इसकी मूर्ति लाई गई है ,एवं चंद्रा परिवार द्वारा प्रतिदिन विधिवत पूजा- अर्चना के माध्यम से जहां अनुष्ठान करवाया जा रहा है, तो वही मंदिर की सुंदरता भी देखते ही बन रही है
एवं 21 जून को जहां भगवान शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम के साथ आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री एवं चंद्रा परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई है, तो वही श्री राधा कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी एवं हवन- पूजा अर्चना एवं पूर्णाहुति के साथ ही 24 जून को भंडारा- प्रसाद तथा मुख्य कार्यक्रम होगा

वही नगझर का चंद्रा परिवार भी नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर काफी उत्साहित है, एवं जिले के विभिन्न स्थानों से जहां परिवार जन इस प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं,तो वहीं 24 जून को भी छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री भी इस अवसर पर आगंतुकों को जहां उनकी जिज्ञासा के अनुरूप भूत एवं भविष्य के बारे मैं भी जानकारी दे रहे हैं
तो वही इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी बताया कि यह मंदिर लगभग 8 वर्षों के अथक परिश्रम के बाद निर्मित हुआ है,तथा इस मंदिर में जयपुर से भगवान की मूर्तियां लाकर स्थापित की गई हैं, तथा मंदिर के निर्माण को लेकर उनके परिवार ने भी इसमें काफी योगदान दिया है, वही जिलाध्यक्ष श्री चंद्रा ने भी 24 जून को आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में समस्त क्षेत्रवासियों को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है