प्रशासनिक अधिकारियों सहित शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने किया योग
जिंदल वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ने किया आगंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत
सक्ती-21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति द्वारा शक्ति शहर के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल में सुबह 7:00 बजे से योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि लगभग 1 घंटे तक चला, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आईएएस एसडीएम रैना जमील एवं शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे उपस्थित रहे
तथा योग दिवस के शुभारंभ अवसर पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन विनोद अग्रवाल, डायरेक्टर रवि जिंदल बंटी, ऋषभ अग्रवाल तथा विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पाहार के माध्यम से स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान शक्ति विकासखंड के विभिन्न स्थानों से सरकारी अधिकारी/कर्मचारी एवं शैक्षणिक संस्थानों के संचालक सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम रैना जमील एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय प्राचीन काल से चला आ रहा है, तथा योग के माध्यम से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तो वही हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए

इस अवसर पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ति के चेयरमैन विनोद अग्रवाल, डायरेक्टर रवि जिंदल एवं ऋषभ अग्रवाल ने भी कहा कि उनके विद्यालय द्वारा नियमित रूप से योग की कक्षाएं भी लगाई जाती है, साथ ही बच्चों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए जागरूकता भी लाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, वही कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने योग की विभिन्न विधाओं पर मंच के माध्यम से प्रकाश डालते हुए आगंतुकों को योग करवाया तथा 1 घंटे तक चले योग के कार्यक्रम में योग के प्रति काफी उत्साह एवं जागरूकता देखी गई
वही जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ति में 21 जून को आयोजित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस श्रीमती रैना जमील, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, शक्ति तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन विनोद अग्रवाल, डायरेक्टर रवि जिंदल बंटी, ऋषभ अग्रवाल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेश्वर साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कांता प्रसाद राठौर, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राज जी, जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर, नगर पालिका शक्ति से राजस्व निरीक्षक राजेश त्रिवेदी, शक्ति शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर,जेबीडीएवी स्कूल के संचालक अनिल दरयानी, गुंजन एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन सोनी, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू, लिटिल फ्लावर स्कूल के संचालक टी पी उपाध्याय सहित काफी संख्या में अन्य नागरिक गण मौजूद रहे तथा अन्य अतिथियों ने भी योग के महत्व पर अपना प्रकाश डाला
