पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय एवं सीनियर एडवोकेट मनोज जायसवाल ने करी एसडीएम रैना से मुलाकात
सक्ति-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय एवं सीनियर एडवोकेट तथा कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने 20 जून को भारतीय प्रशासनिक सेवा की ऊर्जावान अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति के पद पर पदस्थ रैना जमील के जन्मदिन के मौके पर एसडीएम कार्यालय में उनसे मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए मुंह मीठा भी कराया
इस दौरान घनश्याम पांडेय एवं मनोज जायसवाल ने सकती एसडीएम रैना जमील को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की,साथ ही कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक नेतृत्व में शक्ति राजस्व अनुविभाग में जनता को उनकी समस्याओं के निराकरण में काफी सहायता मिल रही है,तथा शक्ति अनुविभाग में प्रशासनिक कसावट से भी शासन की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो रहा है
इस अवसर पर एसडीएम रैना जमील ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, एडवोकेट मनोज जायसवाल,त्रिभुवन जांगड़े, सचिन पटेल एवं किशन प्रमुख रूप से मौजूद रहे, 20 जून को आईएएस एसडीएम रैना जमील के जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं