बीआईओपी स्कूल में मनाया गया विश्व योग दिवस

किरंदुल-पूरे विश्व मे 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में किरंदुल स्थित बीआईओपी सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।जिसमें बीआईओपी स्कूल,डीएवी स्कूल,केंद्रीय विद्यालय एवं एनसीसी बचेली के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर भैरमगढ़ के योग गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती एवं योग शिक्षक साधना स्तंभ द्वारा नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम तथा प्राणायाम कराया गया।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन,मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार,उपमहाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव,ए के सिंह,वेलवसन्तन,धर्मेंद्र सिन्हा,बीआईओपी स्कूल प्राचार्य अरुमोय विश्वास,संजय पाटिल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *