अमरकंटक एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा 

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस -एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है

1, गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से दिनांक 20,21,22 जून 2022 को तथा भोपाल से दिनांक 21,22,23 जून 2022 को उपलब्ध रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *