किरन्दुल-डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल द्वारा सोमवार को योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल से होते हुए फुटबॉल ग्राउंड,गांधीनगर,टाइप थ्री,पाताल नगर,पुराना डबल स्टोरी होते हुए वापस डीएवी स्कूल में आकर संपन्न हुआ। इस रैली में एनएसएस,एनसीसी,स्काउट गाइड एवं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।रैली में प्राचार्य पी एल वर्मा सहित विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया प्राचार्य ने रैली की सफलता पर बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा ‘करें योग रहें निरोग’ का नारा बुलंद किया।
