शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक संपन्न, अध्यक्ष ईश्वर लोधी के नेतृत्व में आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

सक्ती तहसीलदार से मुलाकात की क्लब के सदस्यों ने

सक्ति-शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक 20 जून को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा शक्ति के सभागार में अध्यक्ष ईश्वर लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संगठन को मजबूत बनाने तथा शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के बाराद्वार रोड स्थित में प्रस्तावित भवन निर्माण के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए शासन से आज पर्यंत तक भूमि आवंटन की प्रक्रिया लंबित होने पर चर्चा की गई

साथ ही बैठक के पश्चात शक्ति तहसीलदार से मिलकर भूमि आवंटन प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया एवं बैठक के दौरान सभी सदस्यों का परिचय सत्र के साथ ही सदस्यता विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई,एवं नवीन शक्ति जिले के जिला मुख्यालय के संबंध में भी बैठक में सदस्यो ने अपने विचार एवं सुझाव रखे तथा विगत विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए

एवं बैठक के दौरान प्रमुख रुप से शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संरक्षक राजकुमार दरयानी, श्यामसुंदर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महबूब खान,अध्यक्ष ईश्वर लोधी,उपाध्यक्ष रंजन सिन्हा,कोषाध्यक्ष समस्तरेज पप्पू खान, कार्यकारिणी सदस्य- शकील अहमद, संतोष सोनी लाला, अशोक अंगुरिया, देवेंद्र राठौर,संजय अग्रवाल बंटी, सहित काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

बैठक के पश्चात शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के पदाधिकारी/ सदस्यों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर सकती तहसीलदार से मुलाकात की तथा बाराद्वार रोड में शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के प्रस्तावित भवन के संबंध में उन्हें जानकारी देते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया, तथा क्लब के सदस्यों ने बताया कि शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के भवन हेतु इसका भूमि पूजन की भी प्रक्रियाएं की चुकी है, तथा नगर पालिका द्वारा निर्माण एजेंसी भी तय की जा चुकी है, किंतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया लंबित होने के कारण आज पर्यंत तक यह कार्य रुका हुआ है, जिसे अविलंब निराकरण किया जाए

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *