मीरा ने दी माँ को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू तो नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं और वह हमेशा ही अपनी पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। आज मीरा की मां बेला राजपूत का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने खास पोस्ट साझा कर अपनी मां को बर्थडे विश किया है।

मीरा राजपूत ने अपनी मां संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा कर कैप्शन में लिखा- ”हैप्पी बर्थडे मम्मा  शब्द कम पड़ जाते हैं लेकिन आप कभी नहीं करते। मैं आपसे प्यार करती हूँ।” जिसके साथ साथ मीरा ने अपनी और बच्चों की नानी मां संग भी फोटो इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।  मीरा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हुए दिखाई दें रहे है।

जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद और मीरा राजपूत के विवाह को 7 वर्ष होने वाले है। जी हां आने वाले माह यानि 7 जुलाई को उनकी शादी की सालगिराह है, आज से 7 वर्ष पहले शाहिद और मीरा का विवाह 7 जुलाई 2015 को हुआ था। इस कपल के 2 बच्चे भी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *