बाबा श्याम की अखंड ज्योत के दर्शन से हमें मिलता है बाबा श्याम के दर्शन का लाभ- सौरभ अग्रवाल संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश

बाबा श्याम की अखंड ज्योत रथयात्रा 4 सितंबर को पहुंचेगी शक्ति,शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में दोपहर 12:00 बजे होगा अखंड ज्योत का दर्शन-

सक्ती– श्री श्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन समिति भारत द्वारा प्रारंभ की गई बाबा श्याम जी की अखंड ज्योत रथ यात्रा का आगामी 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे शक्ति शहर के नेशनल हाईवे से लगे कंचनपुर में प्रवेश होगा, तथा उक्त अखंड ज्योत रथ यात्रा का स्वागत करते हुए उसे श्री राधा कृष्ण मंदिर लाया जाएगा जहां अखंड ज्योत के दर्शन एवं पूजा अर्चना की जाएगी, उक्तआशय की जानकारी देते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति के शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि 25 अगस्त को बाबा श्याम की अखंड ज्योत यात्रा का छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव शहर में प्रवेश हुआ है, तथा यह यात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करेगी एवं इस यात्रा के साथ कुमार गिरिराज शरण जी जयपुर राजस्थान चल रहे हैं एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस अखंड ज्योत यात्रा के संयोजक रायपुर निवासी सौरभ अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी खरसिया के मुकेश मित्तल हैं, शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि अखंड ज्योत यात्रा 25 अगस्त को राजनांदगांव से प्रारंभ होकर दुर्ग,भिलाई, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना, खरसिया, बाराद्वार, शक्ति, चांपा,अकलतरा, बिलासपुर, गौरेला,पेंड्रा,कटघोरा, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर,पत्थलगांव, लैलूंगा,घरघोड़ा, रायगढ़, बरमकेला, सरिया, भटली होते हुए 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ से प्रस्थान करेगी, शंकरलाल अग्रवाल ने शक्ति शहर सहित अंचल के समस्त श्याम प्रेमियों को 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे नेशनल हाईवे कंचनपुर में पहुंचकर श्याम जी की अखंड ज्योत यात्रा का स्वागत करने की अपील की है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी रायपुर निवासी सौरभ अग्रवाल संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश मित्तल के मार्गदर्शन में यह अखंड ज्योत यात्रा विभिन्न शहरों में भ्रमण कर रही है, तथा इस यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगमन पर श्याम प्रेमियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ इसका स्वागत करते हुए बाबा श्याम के अखंड ज्योत के दर्शन किए जा रहे हैं तथा लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक सौरभ अग्रवाल रायपुर ने भी कहा है कि हम सभी के लिए यह सौभाग्य है कि यह अखंड ज्योत यात्रा हमारे छत्तीसगढ़ में प्रवेश की है एवं हम सभी सपरिवार इस यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बन सकते हैं, उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सभी प्रमुख शहरों में बाबा श्याम के मंदिर स्थापित है, एवं बाबा श्याम के वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, साथ ही प्रत्येक माह श्याम एकादशी पर भी मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम चलते हैं एवं प्रत्येक शहरों में श्याम परिवार एवं श्याम मित्र मंडल का गठन किया जा चुका है, शक्ति शहर के भी श्याम परिवार, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने भी 4 सितंबर को अखंड ज्योति यात्रा के शक्ति आगमन पर सभी नागरिक बंधुओं को इस यात्रा का स्वागत करने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *