राहुल साहू बचाओ अभियान की टीमों को सम्मानित किया प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा चट्टानी चुनौतियां चीरकर- राहुल लाए पताल जीतकर, यह बहुत बड़ी कामयाबी है,आप सबको बहुत-बहुत बधाई
शक्ति के त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,गिरधर जायसवाल एवं पिंटू ठाकुर भी हुए सम्मानित
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े राहुल साहू ऑपरेशन जो कि 10 जून से प्रारंभ होकर 14 जून की रात्रि 11:57 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन सहित सभी सहयोगियों की अथक मेहनत से संभव हो पाया तथा लगभग 65 फीट बोरवेल के गड्ढे में गिरे नवीन शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के पीहरीद गांव के बच्चे राहुल साहू को सुरक्षित 105 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया
तथा इस ऑपरेशन को लेकर जहां पूरी देश- दुनिया में लोगों ने इस ऑपरेशन की सराहना की, तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी 16 जून को अपने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में राहुल साहू बचाओ सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित प्रदेश के अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण भी मौजूद रहे तथा इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चट्टानी चुनौतियां चीरकर- राहुल लाए पताल जीतकर, यह बहुत बड़ी कामयाबी है, तथा मैं आप सभी को एवं टीम के 1-1 सदस्यों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

तथा छत्तीसगढ़ के पिहरिद गांव में देश का यह सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब रहा तथा इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के मुखिया कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला, नवीन शक्ति जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना, जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, शक्ति एसडीएम रैना जमील के साथ सभी प्रशासनिक ,पुलिस विभाग, जनसंपर्क विभाग,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों, एनडीआरएफ,एसईसीएल सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने इस ऑपरेशन में अपना योगदान दिया
साथ ही इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष एवं शहर की प्रतिष्ठित वंदना ग्रुप के संचालक त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, एडवोकेट गिरधर जायसवाल, तथा सामाजिक कार्यकर्ता समर सिंह पिंटू ठाकुर का भी ऑपरेशन में लगे अधिकारी/ कर्मचारियों के लिए बेहतर भोजन की व्यवस्था करने पर सम्मान किया गया तथा इस दौरान बचाव टीम के सभी सदस्य गण भी मौजूद रहे तथा सभी ने कहा कि यह ऑपरेशन काफी चुनौतियों भरा था तथा जिस तरह से मौके पर पल पल परिस्थितियां बदल रही थी उसे देखते हुए सब के संयुक्त प्रयासों एवं सभी की दुआओं से इस ऑपरेशन को सफलता मिली

तथा यह ऑपरेशन जिस तरह से प्रारंभ हुआ था, धीरे-धीरे यह ऑपरेशन काफी कठिन हो चला एवं जिले का यह विषय पूरे प्रदेश एवं देश- दुनिया में मीडिया के माध्यम से फैल गया तथा मीडिया ने भी जहां इस पूरे ऑपरेशन की पल-पल की खबर दर्शकों तक पहुंचाने में अथक परिश्रम किया तो वही आसपास के लोगों ने भी इस अभियान में प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया, तथा शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, एडवोकेट गिरधर जायसवाल,एवं समर सिंह पिंटू ठाकुर के सम्मानित होने पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है ,तथा शक्ति एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ, शक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा, जांजगीर-चांपा जिला जनसंपर्क विभाग के रमेश भार्गव, ज्योति कमल, गोपाल दुबे सहित पुलिस प्रशासन के भी सभी अधिकारियों को इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित करते हुए उनके इस कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया