राहुल को बचाते हुए अफसरों को भी आई चोटें, SDM के पैर की हड्डी टूटी

बिलासपुर : बोरवेल के गड्ढे में फंसे छत्तीसगढ़ के मासूम राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने में लोक निर्माण विभाग सक्ती के SDO राकेश द्विवेदी को टनल बनाते वक्त गम्भीर चोट लग गयी जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गयी। राकेश द्विवेदी का इलाज बिलासपुर के खंडूजा हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा
सभी के उत्साहित जज़्बे के कारण संघर्षों के बाद हमारा राहुल वापस आया। सभी को बहुत बहुत आभार और राकेश द्विवेदी को शुभकामना कि वे जल्दी स्वस्थ हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि राहुल के इलाज और पढ़ाई के खर्च की ज़िम्मेदारी शासन उठाएगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *