फैजू के साथ रुबीना दिलैक ने किया जमकर डांस, वायरल हुए VIDEO

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज हो चूका है। सभी प्रतियोगी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। ये शो जल्द ही टेलीविज़न पर टेलीकास्ट होगा। लेकिन उससे पहले प्रतियोगी के मस्ती भरे वीडियो सामने आ गये हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतियोगी आपस में इतने अच्छे दोस्त बन गये हैं कि इनके इंस्टाग्राम रील्स अब वायरल हो रही है।

वही एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सोशल मीडिया स्टार फैज़ल शेख उर्फ़ फैजू बॉस लेडी रुबीना दिलैक के डांस करते नजर आ रहे हों। यहां रुबीना अपने ही अंदाज़ में नाच रही हैं। वहीँ अगले वीडियो में जन्नत जुबैर रहमानी एवं शिवांगी जोशी के बीच भी अच्छी मित्रता नजर आ रही है। दोनों ‘सैयां दिल में आना रे’ गाने पर डांस करती देखी जा सकती हैं। इन वीडियोज पर प्रशंसकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। इन नए प्रतियोगी को देख सभी खुश भी हैं। अब बस इस नए सीजन का टेलीविज़न पर टेलीकास्ट होने का इंतजार हो रहा है।

वही इस बार खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक, अनेरी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, तुषार कालिया, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर और फैज़ल उर्फ़ फैजू जैसे स्टार्स स्टंट परफॉर्म करते हुए दिखाई देने वाले हैं। शूटिंग आरम्भ हो चुकी है। अब टेलीविज़न पर टेलीकास्ट का इंतजार हो रहा है। वैसे खतरों से खेलने के लिए इन स्टार्स को मोटी रकम दी जा रही है। सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में रुबीना दिलैक एवं जन्नत जुबैर का नाम सबसे उपर है। रिपोर्ट की माने इन अभिनेत्रियों को 18 से 20 लाख प्रत्येक सप्ताह दिया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *