बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार दिशा पटानी हमेशा ही अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीच बेबी के नाम से फेमस दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दिशा ने अपनी कुछ और बोल्ड बिकिनी तस्वीरें पोस्ट कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक देख भरी गर्मी में फैंस के पसीने छूट रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें…
दिशा पटानी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा की ये तस्वीरें उनकी हॉट मिरर सेल्फी है। इन तस्वीरों में वो एक बार फिर से बोल्डनेस का तड़का लगाकर फैंस को दीवाना बना रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि दिशा बिकिनी ब्रा पहन कर शीशे के सामने दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें हर किसी को हैरान करने के लिए काफी हैं। दिशा ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो ब्लैक कलर की बिकिनी ब्रा के साथ रेड पैंट में दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में दिशा रेड बिकिनी पहने शीशे के सामने ही अपनी सेल्फी लेते हुए काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। तो वहीं तीसरी तस्वीर में उन्होंने अपने हाथ में एक पिंक रोज पकड़ा हुआ है।