बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी के लिए मालदीव फेवरेट डेस्टीनेशन जैसा बन गया है, खासकर के एक्ट्रेस के लिए। कुछ सेलेब्स तो अक्सर ही आते- जाते रहते हैं और खूब सारी बीच की तस्वीरें शेयर करते हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर कम ही अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर करने वाली अनुष्का भी अब जमकर फोटोज पोस्ट कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए नजर आई थीं। अपने इस ट्रिप से एक्ट्रेस ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे ब्लैक मोनोकिनी पहने बीच साइड कहर ढाते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वे आंख बंद करके सन किस्ड सेल्फी लेते दिखीं। वहीं, दूसरी फोटो में समुंद्र की लहरों के पास खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस स्विमसूट के साथ खुद को धूप से बचाने के लिए हैट भी कैरी की हुई है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब सूरज मुझे शरमाने पर मजबूर कर दें।’ यहां देखें तस्वीरें,
इससे पहले अनुष्का ने ऑरेंज मोनोकिनी में भी अपनी कुछ तस्वीरें अप्लोड की थीं। जिसके साथ उन्होंने स्टाइलिश श्रग भी कैरी किया था और सेल्फी लेते हुए काफी प्यारी लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में कहा, ‘जब आप अपनी तस्वीर खुद क्लिक करते हैं…’