भोपाल में सम्मानित हुए जांजगीर-चांपा जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नम्रता पटेल
बालकल्याण क्षेत्र के क्षेत्र में 100 वेबीनार का आयोजन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर हुआ नम्रता का सम्मान
सक्ति-मध्य प्रदेश भोपाल के प्रशासनिक अकादमी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में बाल कल्याण समिति जिला जांजगीर चांपा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता पटेल को सीसीएफ (child conservation foundation) के द्वारा बाल कल्याण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 100 वेबिनार आयोजन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स एजेंसी के द्वारा बाल कल्याण समिति जिला जांजगीर चांपा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता पटेल को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया

इस अवसर पर नम्रता को राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के साथ भी मंच साझा करने का मौका मिला जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए सीडब्ल्यूसी तथा जेजेबी फोरम ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सर के समक्ष बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड फोरम की समस्याओं को रखा गया। कार्यक्रम में ccf प्रेसिडेंट डॉ राघवेंद्र शर्मा, सचिव डॉ कृपा शंकर चौबे, तथा उनकी टीम उपस्थित रही