उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। जिन पर उनके फैंस जमकर कमेंट और लाइक भी करते हैं। लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग उनकी तारीफ नहीं बल्कि मजाक उड़ा रहे हैं।
दरअसल, स्टाइल के चक्कर में उर्वशी रौतेला ने इतनी ऊंची हील पहन ली कि उनका चलना भी मुश्किल हो गया। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी के पास बड़े स्टाइल में आती हैं और आखिर में उनके सामने चंद सीढ़ियां आ जाती हैं। जिसे उतरने के वे भरपूर कोशिश करती हैं लेकिन हाई हील वाली सैंडल के चक्कर में परेशान हो जाती हैं।
यहां तक कि कैमरा मैन उन्हें हाथ देकर सपोर्ट भी करता है, लेकिन वे फिर भी नहीं उतर पाती। कुछ लोग उन्हें कई अलग- अलग आइडिया भी देते हैं लेकिन उर्वशी कितनी भी कोशिश करके भी हर बार फेल ही हो जाती हैं और चिल्ला कर कहती हैं नहीं।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, सैंडल उतार कर भी आ सकती थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मैं इससे रिलेट कर सकती हूं।