पिहरिद के बोरवेल में गिरे राहुल की पल पल की जानकारी ले रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत

विधानसभा अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर महंत समर्थकों ने भी पिहरिद पहुंचकर एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम की करी हौसला अफजाई

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा– विधानसभा अध्यक्ष महंत पूरी स्थिति पर रखे हुए हैं नजर

सकती– नवीन शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम- पिहरिद में विगत 3 दिनों से बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने के चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल पल की जानकारी ले है

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, इस सम्बंध में पूर्व नगर पालिका परिषद सकती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि जिस दिन घटना हुई थी, उसी दिन से डॉ चरण दास महन्त जिले के अपने कार्यकर्ताओं के पिहरिद जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे टीम का सहयोग करने के निर्देश दिये हैं,राहुल को सकुशल निकालने में लगी एन डी आर एफ, एस डी आर एफ, एस ई सी एल,प्रशासनिक अधिकारियों सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों। के कार्य स्थल पर खान पान एव पेयजल आपूर्ति के लिए सहयोग करने के निर्देश दिये थे

जिसमें शहर कॉग्रेस अध्यक्ष दादु जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, अभिषेक सिंह, प्रवीण चंद्रा, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, सोहिल खान द्वारा सकती शहर की होटलों से व्यस्था की जा रहीहै,  अग्रवाल ने बताया कि मैं स्वयं पुलिस एव अधिकारियों के भोजन व्यवस्था में लगा हुआ हूँ

वन्दना इंजीनियरिंग सकती से संस्थान से मेकेनिकल वेल्डर टीम लगातार रेस्क्यू टीम का सहयोग कर रही है,वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ महन्त सहित लगे सभी वरिष्ठ वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है,श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि रेस्क्यू कार्य में बाधा नहीं आनी चाहिए, वीआईपी लोगों के आने जाने से कार्य में बाधा आती है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *