ड्रिल से पत्थर को काटने का काम शुरू, राहुल को बचाने रेस्क्यू जारी

जांजगीर चाम्पा। राहुल को बचाने ड्रिल से पत्थर को काटने का काम किया जा रहा है. कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि इस अभियान में यह अच्छी बात है कि राहुल अभी एक्टिव है, हमारा भी रेस्क्यू चल रहा है। जो अभी 3 मीटर की दूरी में राहुल फसा हुआ है। लेकिन कठोर चट्टान की वजह से ही कुछ दिक्कत है। बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले के पिहरिद गांव में एक खुले बोरवेल में 10 साल का बच्चा गिर गया है. राहुल साहू नामक इस बच्चे को बचाने के लिए पिछले करीब 65 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. शासन-प्रशासन, पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बच्चे को बचाने में जुटी हुई हैं. जैसे-जैसे रेस्क्यू का समय बढ़ रहा है परिवार वालों की बेचैनी बढ़ रही है. बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को मिली थी. इसके कुछ देर बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *