मोनोकनी में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली संग मालदीव में क्वालिटी टाइम बिताती हुई दिखाई दे रही है। वेकेशन से अनुष्का शर्मा ने ऑरेंज मोनोकनी में अपनी सुपर सिजलिंग फोटोज भी साझा की है। मोनोकनी में अभिनेत्री का लुक इतना क्लासी और स्टनिंग है कि देखने वालों की नजरें उनपर से हटने का नाम ही नहीं ले रही है। 

ऑरेंज मोनोकनी संग अभिनेत्री ने मैचिंग कलर का श्रग भी पहना हुआ है। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने हैट और ट्रेंडी नेकपीस के साथ कंप्लीट कर रखा है। मोनोकनी में अनुष्का शर्मा का नो मेकअप लुक सुपर ऑसम है। अभिनेत्री ने इस लुक में अपनी 2 फोटो साझा की हैं। फर्स्ट फोटो में अनुष्का कैमरे में देखकर पोज दे रही हैं। उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल अभिनेत्री के लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं, दूसरे तस्वीर में वे कैमरे से थोड़ा दूरी पर खड़ी हैं। अभिनेत्री के लुक साथ उनके फोटो के बैकग्राउंड में नीले आसमान और समंदर के खूबसूरत नजारे ने अभिनेत्री की तस्वीरों की खूबसूरती को दोगुना करने का काम कर दिया है। 

 

अनुष्का के लुक पर फिदा हुए फैंस: अनुष्का की मोनोकनी तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार चुके है। महज एक घंटे के अंदर फोटोज  पर 7 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और गितनी निरंतर बढ़ रही है। फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। अनुष्का के फोटोज पर फैंस wow, Gorgeous, Hotiiee लिखकर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *