आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनएमडीसी, बचेली में किया गया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के मजूमदार ने वृक्षारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2021 से 75 हफ्ते तक पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कडी में दिनांक 11 जून 2022 को एनएमडीसी, बचेली में आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के मजूमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी बीआईओएम, बचेली थे। उनके अतिरिक्तश्री बी. वेंकटेश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक, उत्पादन), विभागध्यक्ष सीएसआर, विभागध्यक्ष सिविल, विभागध्यक्ष पर्यावरण विभाग, तथा सीआईएसएफ के कमाण्डेन्ट्स एवं जवान उपस्थित थे। उपरोक्त सभी अतिथिगणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया व पौधों का रोपण किया।

एनएमडीसी पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा पर्यावरण को संरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे परियोजना के आस-पास का क्षेत्र और अधिक हरा-भरा हो सके। इसके लिए निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है जिससे परियोजना के चारों ओर वन घनत्व, भूमि स्थिरीकरण, मिटटी के कटाव आदि समस्याओं का सामना न करना पड़े।

 

वृक्षारोपण अभियान द्वारा एनएमडीसी ने भविष्य में आने वाली पीढ़ी को स्वछता और वृक्षारोपण के महत्व से होने वाले विकास का सन्देश देने का अटूट प्रयास किया है। पेड़ लगाने के साथ- साथ प्रकृति का संरक्षण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पर्यावरण को स्वत्छ व स्वस्थ बनाने में योगदान देगा तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी मदद करेगा।

श्री पी. के मजूमदार (मुख्य महाप्रबंधक) एनएमडीसी, बचेली ने सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक पेड़ लगाने व वर्षा जल संचित करने पर जोर दिया तथा कर्मचारियों के परिवारों को भी देश में हरियाली बढ़ाने में भागीदार बनने को आग्रह किया।

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के दौरान वृक्षारोपण सहित अन्य गतिविधियॉ एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा कराई जा रहीं हैं जिसमें कर्मचारी और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय रूप से भूमिका रही है।

इस अभियान ने एक उज्जवल और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक पेड़ लगाने का सफलतापूर्वक सन्देश दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *