किरन्दुल-बुधवार को बैलाडीला ड्राइवर वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा किरन्दुल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। बचेली के नंदराज पेट्रोल पंप से रैली की शुरुआत की गई जो किरन्दुल रिंग रोड न.4,बंगाली कैम्प,रामपुर कैम्प,बस स्टैंड,डबल स्टोरी,रेल्वे कॉलोनी होते हुए ईमली ग्राउंड में समापन हुई। बाइक रैली के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा ट्रैफिक नियम का पालन करने,गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने,दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करने,कोरोना संक्रमण से बचने मास्क लगाने एवं टीकाकरण कराने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष उस्मान खान,उपाध्यक्ष रोहित दुर्गा,सचिव कुषठो बाघ,सहसचिव दिवाकर,कोषाध्यक्ष कृष्णा मरकाम एवं सदस्यगण मौजूद थे।