एनडीआरएफ के रेस्क्यू से पीहरिद के बोरवेल में गिरे बच्चे को किया जा रहा बचाने का प्रयास
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने भी राहुल के परिवारजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से करी बात
सकती-शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के पिहरिद गांव में 10 जून की दोपहर गांव का ही 10 वर्षीय बच्चा राहुल साहू अपने घर के पीछे बाड़ी में खेलते खेलते अचानक 60 फुट गहरे बोरवेल हेतु खोदे गए गड्ढे में जा गिरा तथा बच्चे के गड्ढे में गिरने के बाद जहां इसकी खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई तथा जिला प्रशासन सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन भी उक्त बच्चे को बचाने के लिए जुटा हुआ है, तथा मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है, तो वहीं जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला, शक्ति जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना,सकती एसडीएम रैना जमील, जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, शक्ति जिले के पुलिस ओ एस डी एम आर अहिरे,बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव संसदीय सचिव चंद्रदेव रॉय,एवं आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक टीम भी वहां पहुंची हुई है, तो वही ग्राम पीहरिद में लोग राहुल साहू को बचाने दुआएं कर रहे हैं, तथा मन्नते मांग रहे हैं वही रेस्क्यू टीम का कार्य जारी है एवं बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन अपनी पूरी कोशिश कर रहा है किंतु 60 फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरे राहुल तक ऑक्सीजन एवं उसकी मां की आवाज भी पहुंचाई जा रही है किंतु भारी प्रयासों के बावजूद 11 जून की दोपहर तक कोई विशेष सफलता रेस्क्यू टीम को नहीं मिल पाई है, किंतु लोगों की दुआएं तथा मन्नत सकुशल राहुल को वापस अपने परिवार जनों से मिला पाएगी इस बात के लोगों को उम्मीद है
वहीं पिहरिद गांव में भी सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हुए हैं, तथा हजारों की संख्या में लोग राहुल के घर के आस-पास तथा जिस स्थान पर बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा है उसे देखने के लिए पूरा हुजूम उमड़ पड़ा है, तथा 11 जून को भी दोपहर भारी गर्मी एवं तपती दोपहरी के बावजूद लोग इस रेस्क्यू को देखने के लिए जुटे हुए हैं तथा जहां प्रदेश के बड़े नेता भी इस रेस्क्यू में सहयोग करने के लिए पहुंचे हुए हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी 11 जून की सुबह राहुल साहू के परिवारजनों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करते हुए कुशल क्षेम जाना तथा शीघ्र ही प्रशासन के माध्यम से राहत पहुंचाने की बात कही है वही राहुल साहू को लेकर पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लोग हवन पूजा के माध्यम से उसकी सकुशल वापसी की कामना कर रहे हैं तथा भारी गर्मी के बावजूद प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम भी इस बचाव कार्य में जुटी हुई है तो वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी तत्परता के साथ पूरे मौका स्थल पर व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हुए हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शक्ति एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ, शक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा सहित डभरा एसडीओपी, डभरा टीआई, मालखरौदा टीआई,सहित आसपास के थाना क्षेत्रों के पुलिस प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारी भी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं

