सेवा सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने विभिन्न लोगों से किया भेंट

किरंदुल-मोदी सरकार की 08 साल बेमिसाल जैसे कई नारों के साथ आज सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम पखवाड़े के तहत विशेष योग्यता प्राप्त एनआईटी अगरतला से केमिकल इंजीनियरिंग किये आदिवासी छात्र बामन के गृह निवास किरंदुल बस्ती जाकर उनके साथ भेंट मुलाकात करके भाजपाइयों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।साथ ही नक्सली दुर्घटना में शहीद जितेंद्र साधक के परिवार एवं कोरोना यौद्धाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डी पी मिश्रा महामंत्री संजु दास कार्यक्रम प्रभारी रविन्द्र सोनी,मनोज छालीवाल,भावना सक्सेना,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नजमुल हक,विजय सोढ़ी,सरस्वती डेहरिया, राजेश वैपरल,बबीता गिरी,निमाई पाल, संदीप साव उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *