मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में लगभग 80 फीट गहरे बोर में फंसे 11 साल के राहुल साहू

जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में लगभग 80 फीट गहरे बोर में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए 16 घण्टे से रेस्क्यू जारी है, मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं।
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल समेत अन्य अफसर, रात भर मौके पर मौजूद रहे।

अभी भी 6 जेसीबी से मिट्टी खोदाई जारी है, करीब 35 फीट की खोदाई कर ली गई है और अभी 15 से 20 फीट और खोदाई की जाएगी, जिसके बाद टनल बनाकर राहुल का रेस्क्यू किया जाएगा।

बीते रात लगभग 12 बजे तक राहुल ने हलचल किया था, इसके बाद उसने सुबह हलचल किया है। विशेष कैमरे में उसकी हलचल दिखी है।

मौके पर जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं और हर तरह से राहुल को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी है, जिन्हें नियंत्रित करने पुलिस बल तैनात है।

जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि अभी 5 से 6 घण्टे का वक्त और लग सकता है, राहुल तक पहुंचने में. कल शाम से लगातार रात भर टीम लगी रही और अभी भी हर तरह से कोशिश जारी है। राहुल की हलचल है, उसे केला और जूस पहुंचाया गया है और परिजन से भी आवाज के माध्यम से बात कराई जा रही है, ताकि उसका मनोबल बना रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *