‘हंगामा 2’ की मशहूर एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष माँ बन चुकीं हैं

‘हंगामा 2’ की मशहूर एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष अब माँ बन चुकीं हैं। जी हाँ, उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं। जी दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने जो पोस्ट शेयर की है वह कितनी तेजी से वायरल हो रही है। वैसे प्रणिता सुभाष और उनके पति नितिन राजू की यह पहली संतान है। जी हाँ और एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर बेटी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

आप देख सकते हैं इन फोटोज में एक्ट्रेस बड़े ही प्यार से अपनी नन्ही परी की ओर देखती नजर आईं। वहीं इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रणिता सुभाष ने बताया कि वह अपनी बच्ची के जन्म की कहानी फैंस के साथ साझा करने के लिए बेताब हैं। जी दरअसल प्रणिता सुभाष ने बेटी के साथ अपनी प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “आखिरी के कुछ दिन बहुत ही विचित्र थे, खासकर जब से हमारी बेटी ने जन्म लिया है। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पास गायनेकोलॉजिस्ट मां हैं, लेकिन उनके लिए भी यह वक्त बहुत मुश्किल था। हमारे पास डॉक्टर सुनील ईश्वर और उनकी टीम थी, जिन्होंने डिलीवरी को बहुत ही आसान बना दिया।”

इसी के साथ आगे उन्होंने लिखा, “मैं आप लोगों के साथ बेबी के बर्थ की स्टोरी साझा करने के लिए और इंतेजार नहीं कर सकती।” आपको बता दें कि प्रणिता सुभाष की इस पोस्ट को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *