भारत के 15 वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनावी कार्यक्रम

देशभर के 776 सांसद एवं 4033 विधायक करेंगे मत का प्रयोग, वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति हैं रामनाथ कोविंद

25 जुलाई को समाप्त हो रहा है कार्यकाल

सकती-भारत निर्वाचन आयोग ने भारत के 15 वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होंगे, और जरूरी होने पर 21 जुलाई को मतगणना होगी

देश के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए‍ विस्‍तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, श्री कुमार ने बताया है कि मतदाताओं की कुल संख्या 4,809 होगी, जिसमें 776 सांसद और 4,033 विधायक शामिल हैं, राज्यसभा के महासचिव निर्वाचन अधिकारी होंगे,सांसदों के लिए वोटिंग का स्‍थान संसद और विधायकों के लिए संबंधित राज्‍य की विधानसभाएं होंगी

लेकिन पूर्व सूचना पर किसी भी अन्‍य लोकेशन पर वोट डाले जा सकते हैं, इसके लिए कम से कम 10 दिन पहले सूचना देनी होगी, ताकि वोटिंग की व्‍यवस्‍था उस स्‍थान पर की जा सके, वोट डालने के लिए आयोग अपनी ओर से पैन प्रोवाइड कराएगा,अन्‍य पैन का इस्‍तेमाल करने पर मतगणना के समय वोट अवैध करार दिया जाएगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *