कोरोना ने फिर लिया भयावह रूप, बीते 24 घंटे में बढ़े 4.8% केस

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,584 नए मामले मिले हैं। कल के मुकाबले देश में 4.8 प्रतिशत अधिक मामले मिले। अब तक भारत में कोरोना संक्रमण के 4,32,05,106 मामले सामने आ चुके हैं। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र तथा केरल में पाए गए हैं। 5 सबसे संक्रमित प्रदेशों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक 2813, केरल में 2193, दिल्ली में 622, कर्नाटक में 471 एवं हरियाणा में 348 मामले मिले थे। देश में पी गए कुल मामलों में से 85 प्रतिशत इन्हीं 5 प्रदेशों में मिले हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 37.09 प्रतिशत मामले मिले हैं।

वही बीते 24 घंटे में कोरोना से 24 व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि इससे एक दिन पहले केवल 8 व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत में महामारी से अब तक 5,24,747 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत हो गया। बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,791 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में कोरोना से 4,26,44,092 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रीय मामले बढ़कर 36,267 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में सक्रीय मामले 3,769 बढ़े।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *