प्रधानमंत्री के 8 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर के नेतृत्व में दंतेवाड़ा जिले में बाइक रैली निकाली गई ।कुणाल ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार 8 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर भाजपा द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना के तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज युवा मोर्चा द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई जिसमें 300 से अधिक बाइक की संख्या थी। मोर्चा अध्यक्ष ने बताया की भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अट्टामी जी की उपस्थिति में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली भाजपा शासन दौरान निर्मित डीएवी स्कूल पातररास से शुभारंभ कर भाजपा सरकार समय ही निर्मित जावांगा एजुकेशन सिटी में कार्यक्रम समापन किया गया है। युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता जिले के सातों मंडलों से बाइक रैली के माध्यम से दंतेवाड़ा पातररास डीएवी स्कूल में इकट्ठे हुए और रैली प्रारंभ किया गया।

 

बाइक रैली दंतेवाड़ा, कारली होते हुए गीदम पहुंचने पर गीदम मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह के नेतृत्व में पटाखे फोड़ कर रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली जावांगा एजुकेशन सिटी पहुंची और कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस बाइक रैली में चैतराम अट्टामी जी, महामंत्री संतोष गुप्ता, धिरेन्द्र प्रताप, मुकेश शर्मा, दुर्गा सिंह, ओजस्वी मंडावी, सत्यनारायण महापात्र, कमला विनय नाग, नंदलाल मुडामी,श्रवण कड़ती, रामू नेताम, जयदयाल नागेश, सुनिता भास्कर, पायल गुप्ता, लता मरकाम, खिरेन्द्र ठाकुर,नविन विश्वकर्मा, कुलदीप ठाकुर, स्याम सिंह, सोमड़ु कोर्राम, मंगल धुर्वा, धर्मपाल मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री राघवेन्द्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, अभिषेक राठौर, अरविंद कुंजाम, लक्ष्मी यादव, साजन सिंह, राजतिलक, अविनाश , निखिल, अजय अवस्थी, जितेंद्र वट्टी, दिनेश, राजेश नाग, बंटी टेकाम, उद्देश, बृजेश, बलदेव, राहुल, श्रिकांत राव, वेणु, संभु यादव, नंदलाल यादव, रोनाल्डो‌ इत्यादि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *