रायपुर समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है। लोग गर्मी से भारी परेशान हैं। गर्मी से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। कुछ स्थानों अंधड़ चलने की भी संभावना है।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री दमोह का दर्ज किया गया। भोपाल का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, 38.2 डिग्री, जबलपुर 43.8 डिग्री, ग्वालियर 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अरब सागर में मानसूनी हलचल बढ़ गई है। हवाओं के साथ धीरे-धीरे नमी आने के आसार दिख रहे हैं। तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *