दुष्कर्म मामले में छत्तीसगढ़ी कलाकार का बेटा गिरफ्तार

भिलाई। पदमनाभपुर पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार के बेटे आदित्य साहू (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना तीन जून की है। आरोपी ने नया कंप्यूटर दिखाने के बहाने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट करके दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के घर पर थाने में शिकायत नहीं करने की धमकी देने के लिए 10 गुंडे भी भेजे। इस वजह से पीड़िता पति के साथ वह क्षेत्र ही छोड़कर चली गई। महिला ने कोहका निवासी अपने रिश्तेदारों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 और 323 के तहत केस दर्ज किया था।इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *