दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

समपार फाटक जागरूकता अभियान में 08 जून को की गई गतिविधियां

रायपुर- दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत दिनांक 08.06.22 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों, आर पी एफ, तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा रायपुर स्टेशन, उरकुरा, दुर्ग स्टेशन, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर स्टेशन, बिल्हा एवं दगोरी स्टेशन तथा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट , उरकुरा गेट, भनपुरी, सन्यासीपारा, बालटेयर एवं खुर्सीपार गेट सहित 8 गेट तथा इसके अलावे रायपुर का 3 पेट्रोल पंप तथा भिलाई नगर


का मार्केट एवं ट्रेन क्रमांक 08728, 08845, 12824, 12409 एवं 12843 सहित 7 ट्रेन में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से समपार फाटक को पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया तथा लोगों की काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही रायपुर स्टेशन का पार्सल ऑफिस एवं बुकिंग ऑफिस में जाकर लोगों को पंपलेट बांटकर जानकारी प्रदान की गई एवं काउंसलिंग की गई। इसके अलावा सिविल डिफेंस वालंटियर के द्वारा भिलाई पावर हाउस स्टेशन, भिलाई नगर स्टेशन एवं दुर्ग स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *