छत्तीसगढ़ मौसम अपडेटः 10 जून से मिलेगी गर्मी से मुक्ति

रायपुर। झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को 10 जून तक मुक्ति मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से बड़ी तेजी के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। साथ ही प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मंगलवार को भी झुलसाने वाली गर्मी जारी रही। सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिसे रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

राजस्थान व गुजरात से आने वाली गर्म हवा के चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। लोग झुलसाने वाली धूप से हलकान रहे।

मानसून के आने में कुछ दिन विलंब

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इसके चलते संभव है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब हो जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *