रोटरी क्लब क्वींस बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवतराई के वनांचल क्षेत्र में आयोजित किया गया हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट

तीरंदाजी में चैंपियन बच्चों की कोचिंग का पूरा खर्चा उठाएगी और रोटरी क्लब क्वीन्स

सक्ति– आज दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ अनेक प्रकार के कार्यक्रम अलग-अलग जगह आयोजित किए जा रहे हैं बिलासपुर शहर से दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र शिव तराई में आज रोटरी क्लब क्वींस के द्वारा हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले स्कूली बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया इसके अलावा महिलाओं को स्वच्छता के बारे में ज्ञान देकर उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किया गया

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब क्वींस की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि.. सुरूर वनांचल क्षेत्र में जंगल मितान के सहयोग से रक्षा टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब क्वीन्स की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि रक्षा टीम द्वारा स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को गुड और बैड टच की जानकारी दी गई इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए

इतना ही नहीं शिव तराई को तीरंदाजी का गढ़ माना जाता है और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां से निकलते हैं सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने की वजह से वह महंगी कोचिंग की सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते हैं लेकिन अब रोटरी क्लब क्वीन्स बिलासपुर द्वारा जिम्मेदारी ली गई है कि राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों की कोचिंग की पूरी जिम्मेदारी और उसमें लगने वाले फीस का जिम्मा रोटरी क्लब क्वीन्स के द्वारा उठाया जाएगा

कार्यक्रम में जंगल मितान के सदस्यों के साथ रक्षा टीम मौजूद रहे इसके अलावा रोटरी क्लब क्वीन्स की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सचिव आँचल अगिचा, किरण सिंह, रुचिका समेत बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *