कुम्हारी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2022, पर अंतर्महाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया था उक्त प्रतियोगिता में सांदीपनी एकेडमी के बी.ए.बी.एड.तृतीय वर्ष के विद्यार्थी ओमप्रकाश यदु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। हेमचंद यादव विश्व विद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ.अरुणा पलटा जी द्वारा इस उपलब्धि पर शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया।