किरंदुल-एनएमडीसी बी.आई.ओ.एम. किरन्दुल कॉम्प्लेक्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस रविवार को मनाया गया।इस अवसर पर नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता एन.एम.डी.सी. अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनकी गृहणियों के लिए आयोजित की गई।इस वर्ष का विषय ‘‘ केवल एक पृथ्वी‘‘ था। नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सभी ने बडे़ ही उत्साह से भाग लिया। पर्यावरण विभाग द्वारा 5 जून 2022 को पौधारोपण चाचा नेहरू पार्क में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन, एनएमडीसी किरन्दुल कॉम्पलेक्स उपस्थित थे एवं विशिष्ठ अतिथि विनय कुमार,महाप्रबंधक (उत्पादन) और ए. बन्दोपाध्याय,महाप्रबंधक (विद्युत) थे,लखबीर सिंह, उपमहाप्रबंधक (सिविल), सुनील कुमार, उपमहाप्रबंधक (खनन) ने इस पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का समापन एवं प्रतिभागियों को पुरष्कार वितरण अधिशासी निदेशक सभागार मे हर्षोउल्लस से किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार, उपमहाप्रबंधक (खनन) एवं धन्यवाद ज्ञापन देवव्रत मंडल द्वारा किया गया। अधिशासी निदेशक, एनएमडीसी किरन्दुल कॉम्पलेक्स ने पौधारोपण को प्रोत्साहित किये और अधिक से अधिक पौधारोपण करने को निर्देशित किया।
