विश्व पर्यावरण दिवस एवं केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण

कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 15 मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, जिला सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडे, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, मंडल महामंत्री द्वय गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर, माझी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू निषाद मंडल उपाध्यक्ष वीरू सिंह फिंगेश्वर साहू, गजेंद्र पांडे, धर्मेन्द्र सिन्हा, देवेंद्र साहू एवं मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *