Happy Birthday Neha Kakkar शून्य से शिखर तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सोमवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने टैलेंट और जूनुन के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने खास मुकाम हासिल किया है, जहां उन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है।
इस खास मुकाम को हासिल करने के लिए नेहा ने जीतोड़ मेहनत की है। आइए उनके इस बर्थडे पर जानते हैं उनके संघर्ष के बारे में, जिसने उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर नेहा कक्कड़ बनाया।
क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ की मां उन्हें गर्भ में ही मार देना चाहती थी। उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाने नेहा कक्कड़ स्टोरी चैप्टर 2 के अनुसार, उनके माता-पिता गरीब की वजह से तीसरा बच्चा नहीं चाहते थे, लेकिन गर्भ को 8 हफ्ते पूरे हो जाने के चलते अबॉर्शन नहीं हो सका और 6 जून, 1988 की शाम उत्तराखंड के ऋषिकेश में नेहा का जन्म हुआ।