छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की 5 जून को जांजगीर में संपन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
मंच की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आतिथ्य में वृक्षारोपण महा अभियान से हुई बैठक की शुरुआत, मंच सदस्यो ने किया जांजगीर के श्री श्याम प्रेम मंदिर एवम श्री नहरिया बाबा का दर्शन
अगली प्रदेश कार्यसमिति बैठक डोंगरगढ़ एवम सकती में आयोजित करने हुआ सर्वसम्मति से निर्णय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा-बैठक का आतिथ्य हमे मिलना हमारा सौभाग्य
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आतिथ्य में 5 जून को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के होटल ड्रीम प्वाइंट में संपन्न हुई, इस अवसर पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बैठक का शुभारंभ वृक्षारोपण के महा अभियान से हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए तो वही बैठक के शुभारंभ से पूर्व भारत माता तथा अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा आतिथ्य जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अमर सुल्तानिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), जिला अध्यक्ष आशीष गोयल एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ नितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आगंतुक सभी पदाधिकारी/सदस्यों का माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया

इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, जिला अध्यक्ष आशीष गोयल तथा डॉक्टर नितेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से करते हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आगंतुक सदस्यों का अभिवादन किया, साथ ही बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम सभी वृक्षारोपण के इस महा अभियान के शुभारंभ के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने के प्रति जन जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं,तथा अमर सुल्तानिया ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमे बैठक का आतिथ्य मिला

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर ने कहा कि आज मंच द्वारा विगत 10 वर्षों से निरंतर अग्रवाल समाज के उच्च शिक्षित विवाह योग्य बच्चों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आप सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है, एवं आने वाले 13- 14 अगस्त को भी यह परिचय सम्मेलन होने जा रहा है,जिसमें आप सभी अपने उच्च शिक्षित विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा फॉर्म अधिक से अधिक ऑनलाइन जमा करें, जिससे परिचय सम्मेलन को सफल बनाया जा सके, वही संरक्षक कन्हैया अग्रवाल ने प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संगठन के संबंध में भी सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को अपने-अपने जिले तथा स्थानीय इकाइयों में सक्रियता के साथ कार्य करने का भी आग्रह किया

वहीं बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों से भी वन टू वन परिचय सम्मेलन को लेकर एवं मंच संगठन को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए, जिस पर सभी सदस्यों ने खुलकर ओपन सत्र के माध्यम से अपने सुझाव दिए तथा बैठक में मंच पर उपस्थित अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, संरक्षक हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जांजगीर, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया गोयल शक्ति, जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष आशीष गोयल नैला, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ नितेश कुमार अग्रवाल चांपा,वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मायूम प्रांतीय अध्यक्ष पितांबर अग्रवाल चाम्पा, निर्वित्तमान प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच संजय गर्ग दुर्ग,विरेंद्र अग्रवाल डोगरगढ़, महिला इकाई रायपुर की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल जीतू,प्रमुख रूप से उपस्थित थे
तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच जांजगीर-चांपा जिला इकाई के आशीष गोयल, डॉक्टर नितेश कुमार अग्रवाल चाम्पा, मुकेश भोपालपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री चिराग अग्रवाल लल्ली सकती,श्रवण अग्रवाल राहोद,राजन केडिया अकलतरा,राज अग्रवाल चांपा, प्रकाश अग्रवाल चांपा, विशाल केडिया चांपा, संजय भोपालपुरिया नैला, अग्रवाल सभा नैला जांजगीर के सचिव बसंत अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल जीतू, महिला समिति की ममता मोदी, मोनिका अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल का योगदान रहा
एवं बैठक के दौरान आने वाले समय के लिए कार्य योजनाएं भी बनाई गई तथा सभी सदस्यों को परिचय सम्मेलन के बायोडाटा फार्म एवं अन्य सामग्रियां वितरित की गई तथा जांजगीर-चांपा जिला इकाई द्वारा आयोजित बैठक में अतिथि सदस्यों में कन्हैया अग्रवाल रायपुर, हरीवल्लभ अग्रवाल,पंकज अग्रवाल रायपुर, राजेश केडिया रायपुर, विनोद अग्रवाल तर्रा पाटन,संजय गर्ग दुर्ग, पंकज अग्रवाल दुर्ग, प्रीति अग्रवाल रायपुर, सुनीता पोद्दार रायपुर, रेणु पोद्दार रायपुर वंदना अग्रवाल रायपुर, मनोज गोयल झलप, नरेश अग्रवाल बोरा रायगढ़, राजा जैन रायगढ़,कौशल अग्रवाल रायगढ़, दिनेश गर्ग रायगढ़, सजन अग्रवाल रायगढ़, अनुराग मित्तल रायगढ़,किशन अग्रवाल भजन गायक रायगढ़, चिराग अग्रवाल लल्ली शक्ति, आशीष गोयल शक्ति, मयंक अग्रवाल शक्ति, वीरेंद्र अग्रवाल डोगरगढ़, गणेश नरेड़ी डोंगरगढ़, गिरधर गोपाल अग्रवाल डोगरगढ़, संतोष अग्रवाल अकलतरा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल बिल्हा,तरुण अग्रवाल बिल्हा, सहित काफी संख्या में मंच के विभिन्न शहरों से पदाधिकारी/ सदस्य मौजूद रहे
बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने जांजगीर स्थित श्री श्याम प्रेम मंदिर एवम श्री नहरिया बाबा मंदिर में जाकर संयुक्त रूप से दर्शन किए तथा आरती एवं पूजा-अर्चना भी की, इस दौरान जांजगीर-चांपा जिला इकाई के सदस्यों ने भी आगंतुक सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का आभार व्यक्त किया
तथा बैठक में अगली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की डोंगरगढ़ शाखा के गणेश नरेडी द्वारा डोंगरगढ़ में करवाए जाने एवम शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने भी शक्ति में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करवाने का प्रस्ताव दिया