दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 05.06.22 को निम्‍नलिखित कार्यों को संपादित किया गया

रायपुर- दिनांक 03.06.22 से 09.06.22 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत दिनांक 05.06.22 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों, स्काउट एवं गाइड तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा तिल्दा स्टेशन, हथबंद स्टेशन, गुंडरदेही, रायपुर एवं सरस्वती नगर स्टेशन सहित 5 स्टेशन एवं विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट , वॉल्टेयर गेट , उरला , सरस्वती नगर , गुंडरदेही सहित 12 समपार फाटक तथा इसके अलावे तिल्दा , गुंडरदेही एवं रायपुर का 5 पेट्रोल पंप एवं गुढ़ियारी बाजार, खमतराई, कुम्हारी, गुंडरदेही एवं तिल्दा का मार्केट में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों को स्काउट एवं गाइड के द्वारा 2 जगह वॉल्टेयर एवं खमतराई गेट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जानकारी प्रदान की गई एवं काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही सिविल डिफेंस वालंटियर के द्वारा सिकोसा गांव में जाकर लोगों को पंपलेट बांटकर जानकारी प्रदान की गई एवं काउंसलिंग भी की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *