विश्व पर्यावरण दिवस: सकरी नदी किनारे वृहद वृक्षारोपण कल

नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की

कवर्धा-कल 05 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए समनापुर पुल से लेकर सकरहा घाट, अटल उद्यान तक वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर कल होने वाले वृहद वृक्षारोपण किये हेतु जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिक सुबह 6.30 बजे सरदार पटेल मैदान (नगर पालिका कार्यालय के बाजू) में पौधरोपण जागरूकता रैली में शामिल होवें।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर कल शहर में वृहद वृक्षारोपण किया जाना है वृक्षारोपण हेतु सभी तैयारी पूर्ण ली गई है उन्होनें बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कल दिनांक 05 जून को सुबह 6.30 बजे सरदार पटेल मैदान में उपस्थित होकर रैली के रूप में प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए समनापुर पुल के पास पहुंचेगें। जहां वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। रैली सरदार पटेल मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक भारतमाता होते हुए वीर स्तंभ सिग्नल चौक, गुरूनानक चौक, महावीर स्वामी चौक, आजाद चौक, ऋषभ देव चौक, सराफा लाईन, शीतला मंदिर, करपात्री चौक, यूनियन चौक, राजमहल चौक से होते हुए समनापुर मार्ग पुल के पास पहुंचेगी। जहां वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होनें कवर्धा शहर के प्रबुद्व नागरिकगण, पत्रकार गण, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, स्वयं सेवी संस्था सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारीगणों से अपील करते हुए कहा कि शहर को हरा भरा बनाने हेतु आप सभी की सहभागिता अति आवश्यक है आप सभी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *