किरंदुल-लौहनगरी किरंदुल में बैलाडीला संगीत समिति के कलाकारों ने नगर के बीआईओपी स्कूल में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया।जिसमें नगर के स्थानीय कलाकारों ने नए पुराने सदाबहार नगमे को मंच में गाकर नगर वासियों का दिल जीत लिया।सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि ए बंधोपाध्याय महाप्रबंधक विद्युत बीके माधव उप महाप्रबंधक कार्मिक लखबीर सिंह उप महाप्रबंधक सिविल एसकेएमएस अध्यक्ष के साजी गुनावत वीआईपी स्कूल के प्राचार्य अरुमोय विश्वास द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीया जलाकर किया गया। आर्केस्ट्रा की शुरुआत कलाकारों ने शिरडी वाले साईं बाबा के भजन से किया कार्यक्रम के वंदना में बीआईओपी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार डांस की प्रस्तुति दी उसके बाद कलाकारों ने सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देते हुए समा बांध दिया जिसमें सदाबहार गायक मुकेश रफी लता मंगेशकर किशोर कुमार के साथ-साथ नए गीतों इन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में गाया।

स्थानीय कलाकारों में प्रशांत वर्मा एनएनडीसी परियोजना में वरिष्ठ प्रबंधक फाइनेंस के रूप में कार्यरत है पी किरण सतीश नकाते सीएनएन बिजली परियोजना के कर्मचारी हैं तथा अर्चना बघेल बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संगीत की शिक्षिका है वहीं बचेली से गोरी इन कलाकारों ने पूरे कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज से लोगों को बांधे रखा वही मंच संचालन नगर के वरिष्ठ कलाकार उपेंद्र नाथ त्रिपाठी जो कि एक अच्छे डांसर के साथ साथ कवि एवं लेखक भी हैं उनके द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए सोमेश्वर राव एवं पी किरण प्रयास कुलेखनी रहा जिन्होंने नगर के अलग-अलग मोतियों के बिन कर एक हार के रूप में प्रस्तुत किया वही यह कार्यक्रम बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य ए विश्वास एवं उनकी टीम प्रबंधन के साथ साथ छात्र छात्राओं का भी योगदान रहा।
